Bankura Train Accident: बांकुड़ा में मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले चेक कर लें लिस्ट

Bankura Train Accident: दक्षिण पूर्व रेलवे के पश्चिम बंगाल के खड़गपुर-आद्रा रेल डिवीजन के तहत बांकुड़ा के ओंडा रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया है।

बांकुड़ा में मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रोनों को कैसिंल किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि आज आद्रा डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 3 का मार्ग को बदला गया और 2 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

Bankura Train Accident

कैसे हुए बांकुड़ा रेल हादसा

दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, एक मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी और दूसरी ट्रेन को सिग्नल पर रुकना था लेकिन वह लाल सिग्नल से आगे निकल गई, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतर गई। मरम्मत का काम सुबह करीब 7:30 बजे पूरा हो गया। अब तक 11 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

यहां देखें कैसिंल ट्रेनों की लिस्ट...

Bankura Train Accident

दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा है कि हालांकि सामान्य ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई है। बांकुड़ा मालगाड़ी हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और दोनों लोको पायलट सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा है कि मरम्मत जारी है। अप मेल लाइन और अप लूप लाइन पहले ही 7.45 बजे बहाल कर दी गई है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि घटना में एक ड्राइवर घायल हो गया है। लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यह घटना ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के 20 दिन बाद हुई है। बालसोर ट्रिपल रेल हादसे में 291 लोगों की मौत हुई और हजार लोग घायल थे।

2 जून को हुई दुर्घटना में तीन ट्रेनें शामिल थीं। शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी। इस रेल हादसे की जांच सीबीआई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+