40 निजी और सरकारी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर
नई दिल्ली। आज पूरे देश के करीब 40 निजी और 10 सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल केंद्र सरकार की बैंकिंग नीतियों के विरोध में हो रही है।
बैंकिंग सेक्टर की यूनियनें पांच सरकारी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एकीकरण और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर रही हैं।
एसबीआई में एकीकरण के खिलाफ
बैंक यूनियन सरकार स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम) और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच) के एसबीआई में एकीकरण के खिलाफ हैं।
एटीएम मशीनों में कैश डालने के बाद हड़ताल
इस बारे में ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटाचलम ने मीडिया को जानकारी दी कि बैंक देश में करीब 2 लाख एटीएम मशीनों में कैश डालने के बाद हड़ताल पर जाएंगे, ताकि लोगों को पैसे निकालने में दिक्कत ना हो क्योंकि अगले दो दिन छुट्टी वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications