Raksha Bandhan Bank Holiday 2024: रक्षाबंधन के दिन भी खुलेंगे बैंक, जानें कहां-कहां रहेगा अवकाश

Bank Holiday on Raksha Bandhan 2024: इस साल पूरे देश में 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। सोमवार 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार पड़ने की वजह से कई लोग सोच रहे हैं कि क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे?

दरअसल, रविवार को बैंकों में छुट्टी होगी और 19 अगस्त को रक्षा बंधन है, जिस वजह से लोग बैंकों से जड़ा अपना काम निपटाने की सोच रहे हैं। लेकिन, हम आपको बता दें कि बैंक सभी जगह बंद नहीं होंगे, क्योंकि ये एक गैजेट्स छुट्टी की जगह रजिस्टर छुट्टी है।

Bank Holiday on Raksha Bandhan 2024

इसी वजह से कुछ राज्यों में बैंक रक्षा बंधन के दिन यानी 19 अगस्त 2024 को खुले होंगे और कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बताते चले कि 19 अगस्त को झूलना पूर्णिमा और त्रिपुरा के महान राजा वीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर की जयंती भी है।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
रक्षा बंधन और महान राजा वीर बिक्रम की जयंती पर त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
18 अगस्तः रविवार की छुट्टी।
19 अगस्तः रक्षाबंधन।
20 अगस्तः श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्तः रविवार की छुट्टी।
26 अगस्तः जन्माष्टमी के मौके पर देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्तः चौथे शनिवार की छुट्टी।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों के लिए छुट्टियों की सूची जारी करता है। ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं और स्थानीय त्योहारों और आयोजनों पर आधारित होती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ राज्यों में रक्षा बंधन पर छुट्टी हो सकती है, जबकि अन्य में नहीं।

बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव
अगर आपके राज्य में रक्षा बंधन के लिए बैंक बंद हैं, तो आपको अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना उसी के अनुसार बनानी चाहिए। अगर बैंक शाखाएं बंद हैं, तो भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ चालू रहेंगी। ग्राहक अभी भी इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और खाता प्रबंधन जैसे लेन-देन कर सकते हैं। छुट्टियों के दौरान एटीएम भी काम करेंगे।

ऐसे जानें आपके क्षेत्र में बैंक बंद है या नहीं?
रक्षाबंधन पर आपके क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं। बैंक अक्सर अपने छुट्टियों के कार्यक्रम ऑनलाइन अपडेट करते हैं और अपने ग्राहकों को एसएमएस या ईमेल के ज़रिए सूचना देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+