Bank Holidays: 12 से 14 अप्रैल तक तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं?

Bank Holidays: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप सोच रहे है कि उस कल यानी शनिवार 12 अप्रैल को निपटा लेंगे, तो जरा रुकिए! क्योंकि, देशभर में 12 से 14 अप्रैल 2025 तक बैंकों में तीन दिन की लंबी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो आज ही निपटाने की सलाह दी जाती है।

आप अपने नजदीकी बैंकों की छुट्टी लिस्ट देखें और समय रहते अपना बैंक का काम निपटा लें।

Bank Holidays

12 और 13 अप्रैल को क्यों बंद रहेगा बैंक?

12 अप्रैल (शनिवार): यह महीने का दूसरा शनिवार है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, इस दिन बैंक बंद रहते हैं।
13 अप्रैल (रविवार): देशभर में सभी बैंकों की छुट्टी होती है, क्योंकि रविवार बैंकों का नियमित अवकाश होता है।

अंबेडकर जयंती पर बंद रहेगा बैंक

14 अप्रैल (सोमवार): इस दिन अंबेडकर जयंती के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में विशु, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू, महा विशुवा संक्रांति, चेराओबा और बिजू महोत्सव जैसे पर्व मनाए जाएंगे। RBI ने इसे बैंक अवकाश घोषित किया है।

किन-किन राज्यों/शहरों में रहेंगे बैंक बंद?

14 अप्रैल को अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें शामिल हैं:
अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम।

वहीं कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे, जैसे कि:

भोपाल, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला। RBI द्वारा निर्धारित बैंकों की ये छुट्टियां केवल सार्वजनिक लेन-देन के लिए होती हैं। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इन दिनों में सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Holidays:अप्रैल में छुट्टियों की बहार! महावीर जयंती पर रहेंगे स्कूल-बैंक बंद, यहां देखें हॉलीडेज की पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+