Bank Holiday: 13 राज्यों के इन शहरों में 26 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट में देखें, कहीं आपका जिला तो नहीं

Bank holiday for Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुक्रवार 26 अप्रैल को होने वाली है। लोकसभा फेज-2 मतदान को लेकर जिन-जिन 13 राज्यों के शहर में वोटिंग होनी है, उन शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank holiday for Lok Sabha Election 2024

कुछ राज्यों ने पहले ही चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। अगर आपके शहर में भी वोटिंग होनी है तो आपके यहां के भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 26 अप्रैल को ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के काम जारी रहेंगे।

इन जिलों में 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। असल में 26 अप्रैल को वोटिंग की वजह से, 27 अप्रैल को चौथे शनिवार की वजह से और 28 अप्रैल को रविवार है। आइए जानें 26 अप्रैल को किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2024 की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 26 अप्रैल को बेंगलुरु, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और जम्मू जोन में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा जिन शहरों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है, तो वहां भी बैंक बंद रहेंगे।

Bank holiday On April 26: इन-इन शहरों में 26 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

राज्य शहर
असम करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर
बिहार किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
जम्मू और कश्मीर जम्मू
कर्नाटक उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार
केरल कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथनमथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
मणिपुर मणिपुर ( बाहरी )
मध्य प्रदेश टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
महाराष्ट्र बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
राजस्थान टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा,
झालावाड़-बारां
त्रिपुरा त्रिपुरा पूर्व
उत्तर प्रदेश अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा
पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Special: अप्रैल में अगले 13 दिन बैंक बंद, फिर भी नहीं अटकेंगे आपके काम, जानें कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+