Bank Holiday Special: अप्रैल में अगले 13 दिन बैंक बंद, फिर भी नहीं अटकेंगे आपके काम, जानें कैसे?
Bank Holiday Special: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही अब नए फाइनेंशियल ईयर में भी एंट्री हो गई है। खास बात यह है कि अप्रैल का महीना जहां बैंक कर्मियों के लिए छुट्टियों का महीना बनने को तैयार है।
वहीं आम जनता बैंकिंग सुविधाओं में आने वाली दिक्कतों को लेकर चिंतित है। लेकिन, अब कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। बैंकों के बंद होने के बावजूद अब आपके काम नहीं अटकेंगे। आइए जानते हैं कैसे?

ऑनलाइन नेट बैंकिंग सिस्टम करेगा काम आसान
नेशनल हॉलिडे के दौरान बैंक का ऑनलाइन सिस्टम अपने ग्राहकों को बड़ी राहत महसूस कराएगा। क्योंकि, ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से ग्राहक बैंकिंग सुविधाओं को लाभ उठा सकेंगे। बैंक की नेट बैंकिंग प्रणाली का इस्तेमाल करके ग्राहक मनी ट्रांसफर, खाते से खाते में पेमेंट जैसे कई काम को घर बैठे कर सकते हैं। इस प्रणाली में क्रेडिट और डेबिट कार्ड को भी शामिल किया गया है।
ऐप के माध्यम से बैंकिंग सुविधा का लाभ
वर्तमान समय में गूगल-पे, फोन-पे जैसी सुविधाएं भी बैंकिंग सिस्टम ने उपलब्ध करा दी हैं। यह थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप आपको बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर समेत कई तरह के लाभ का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इन सुविधाओं को बैंक के बंद होने के बाद भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
ATM मशीनों की सुविधा
देशभर में जगह-जगह बैंकिंग सुविधा को आसान बनाने के लिए बैंक एटीएम मशीनों को स्थापित करती है। इसकी मदद से बैंकों के बंद होने के बाद भी कुछ रकम एटीएम मशीनों से भी कार्ड की सहायता से निकाली जा सकती हैं। बशर्तें एटीएम मशीनों में बैंकों द्वारा कैश की फीलिंग की गई हो।
आगामी बैंकों में अवकाश की लिस्ट
- 5 अप्रैल- बाबू जगजीवन राम जयंती, जूमत जुमातुल विदा के चलते बैंकों में छुट्टी।
- 7 अप्रैल- रविवार के कारण बैंकों में अवकाश।
- 9 अप्रैल- गुड़ी पड़वा, उगाड़ी फेस्टिवल, तेलगु न्यू ईयर और चैत्र नवरात्र के चलते अवकाश।
- 10 अप्रैल- ईद को लेकर कोच्चि, केरल में बैंकों में अवकाश।
- 11 अप्रैल- ईद को लेकर चंडीगढ़, गंगटोक और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश।
- 13 अप्रैल- सेकंड सैटरडे के चलते बैंक बंद।
- 14 अप्रैल- रविवार को बैंक बंद।
- 15 अप्रैल- बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस को लेकर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद।
- 17 अप्रैल- रामनवमी के चलते कई राज्यों में बैंक बंद।
- 20 अप्रैल- गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकों में छुट्टी।
- 21 अप्रैल- रविवार के कारण बैंक बंद।
- 27 अप्रैल- फोर्थ सैटरडे के चलते सभी बैंक बंद।
- 28 अप्रैल- रविवार के कारण बैंक बंद।












Click it and Unblock the Notifications