Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बांग्लादेश के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने PM मोदी से की बात, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कही ये बात

PM Modi Muhammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधान सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार 16 अगस्त फोन पर बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी को मोहम्मद यूनुस ने फोन किया था। दोनों नेताओं ने शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। इस चर्चा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी बातचीत की गई है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ''प्रोफेसर प्रधान सलाहकार मुहम्मद यूनुस से फोन पर बात की। मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संरक्षण (शरण) देने का आश्वासन दिया है।''

PM Modi Muhammad Yunus

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की पूर्व पीएम हसीना के खिलाफ नरसंहार अपराध की जांच शुरू, हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी!

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में बढ़ा हिंदूओं के खिलाफ अत्याचार

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ चले विरोध प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को शेख हसीना से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। उसके बाद शेख हसीना भारत आ गई थीं। अब बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार है , जिसके मुखिया मोहम्मद यूनुस हैं। मोहम्मद यूनुस एक मशहूर अर्थशास्त्री हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला हुआ है।

बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमलों की रिपोर्ट के बाद मोहम्मद यूनुस की ओर से यह आश्वासन आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले अंतरिम सरकार के मुखिया बनने के लिए मोहम्मद यूनुस को बधाई दी थी। उस वक्त भी पीएम मोदी ने बांग्लादेश के हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षण का मुद्दा उठाया था।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू समुदाय से मिले मोहम्मद यूनुस, कट्टरपंथियों के बीच अल्पसंख्यकों को दिला पाएंगे इंसाफ?

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में भी चिंता व्यक्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+