Emergency Landing: मॉस्को जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग क्यों? सवार थे 425 यात्री
Bangkok to Moscow flight emergency landing: मंगलवार को बैंकॉक से मॉस्को जा रहे एयरोफ्लोट विमान SU273 की दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यात्रियों से भरे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग विमान के केबिन में अचानक नजर आए धुएं के कारण करवानी पड़ी
दरअसल, केबिन क्रू मेंबर्स को विमान के अंदर अचानक धुंआ दिखाई दिया। जिसके बाद तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग का उसने अनुरोध किया।

मंगलवार को ये घटना दोपहर 3:50 बजे के आसपास की है। क्रू मेमर्स ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को तुरंत विमान को लैंड करवाने के बारे में सूचित किया। इस विमान में 425 यात्री सवार थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी की घोषणा
सूचना मिलते ही इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे ने सभी इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल को तुरंत सक्रिय कर दिया। इस घटना के बाद शाम 4 बजे से कुछ समय पहले हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल की घोषणा कर दी गई।
समय पर लैंडिग करवाने की वजह से बच गए सभी यात्री
यात्रियों से भरे एयरोफ्लोट विमान SU273 की समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग करवाए जाने की वजह से विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेमर्स और पायलट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद, धुएं के स्रोत की जांच करने के साथ पूरे विमान का सुरक्षा निरीक्षण शुरू किया गया।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, विमान बोइंग 777-300ER था। हालांंकि रूस की सबसे बड़ी एयरलाइन के रूप में पहचाने जाने वाले एयरोफ्लोट ने अभी तक आपातकालीन लैंडिंग की परिस्थितियों के बारे में कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एयर इंडिया की फ्लाइट का इस वजह से करना पड़ा था डायजर्वन
ऐसे ही एक अन्य घटना में एयर इंडिया द्वारा संचालित एक अन्य उड़ान को टोरंटो से दिल्ली की यात्रा के दौरान डायवर्ट किया गया। फ्लाइट के शौचालय में रुकावट के कारण 2 मई को विमान को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ना पड़ा।
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, डायवर्जन शौचालयों को यूज करने में हो रही समस्या के कारण हुआ, जो एयरलाइन के लिए दो महीने के अंतराल में दूसरी ऐसी असुविधा थी। इससे पहले, 6 मार्च को शिकागो से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को शौचालयों में इसी तरह की समस्याओं के कारण 10 घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद अपने मूल स्थान पर वापस लौटना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications