बेंगलुरू में बारिश के बाद 'जहरीली बर्फ', की बरसात, आखिर क्या है ये आफत?

वार्थूर ब्रिज से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक इस बर्फबारी से बचकर भागते दिखे। बताया जाता है कि इस झाग में खतरनाक केमिकल है जो लोगों की स्किन को नुकसान पहुंचाता है।

नई दिल्ली। दिखने में खूबसूरत लगने वाले इस फोम ने एक बार फिर से बेंगलुरू के लोगों को परेशान किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेंगलुरु के वार्थूर झील से निकलने वाला फोम दिखने में जितना खूबसूरत है उससे कही ज्यादा खतरनाक है।

भागो-भागो फोम आया

भागो-भागो फोम आया

कहते है ना दिखने में खूबसूरत लगने वाली हर चीज फायदेमंद नहीं होती। कुछ ऐसा ही बंगलुरु में हुआ, पिछले हफ्ते हुई बारिश से जहां एक तरफ बेंगलुरु के लोगों गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ वार्थूर झील से निकलने वाले झाग से लोग परेशान दिखे। शनिवार और रविवार को वार्थूर झील ने झाग देने शुरु कर दिया। चारों तरफ सड़को पर फोम ही फोम। नजारा देख कर तो ऐसा लग रहा था कि फोम हवा में उड़ रहे थे। इस खूबसूरत नजारे को लोगों ने एंजॉय करने के बजाय कन्नी काटी। लोग फोम से बचते दिखे। इस खूबसूरत फोम की वजह से ट्रैफिक की समस्या भी देखी गई।

ये झाग विषैला है

ये झाग विषैला है

वार्थूर ब्रिज से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक इस बर्फबारी से बचकर भागते दिखे। बताया जाता है कि इस झाग में खतरनाक केमिकल है जो लोगों की स्किन को नुकसान पहुंचाता है। झील में गिर रहे सीवेज और जहरीले पदार्थों के कारण आस-पास के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ये शरीर के लिए हानिकारक है। लोगों का कहना है कि इसकी चपेट में आने से शरीर में खुजली और इंफेक्शन होने लगता है। व्हाइटफिल्ड राइजिंग ग्रुप के नागरिक प्रवीर बी ने बताया कि व्हाइटफिल्ड मेन रोड पर चारोंतरफ झाग ही झाग फैला था। झाग हवा में उड़ रहे थे। वहां से दुपहिया वाहन से आने जाने वाले लोगों के हेलमेट के अंदर फोम प्रवेश कर रहा था।

फोम की तस्वीरें हुई वायरल

फोम की तस्वीरें हुई वायरल

वार्थूर झील से निकलने वाले विषैले फोम ने वार्थूर कोडी जंक्शन को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था।वार्थूर झील से निकलने वाले फोम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही है जिसके बाद लोग वहां के नगर निगम को निशाने पर ले रहे है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आखिर नगर निगम के अधिकारी इस समस्या का समाधान क्यों नहीं ढुढ़ पा रहे हैं।वार्थूर गांव में अभी भी फोम का जाल बना हुआ है। इसी बीच शनिवार को बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) के कमिश्नर राकेश सिंह ने वार्थूर झील का नियमित निरीक्षण किया।

टेस्ट के लिए लैब भेजा गया झाग का सैंपल

टेस्ट के लिए लैब भेजा गया झाग का सैंपल

साउथ बेंगलुरू में रहने वाले लोग वार्थूर झील से निकलने वाले फोम को देखकर दंग रह गए। कर्नाटका स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण ने कहा है कि 'वार्थूर झील से निकलने वाले फोम के सैंपल को लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। हम झील के आसपास के इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। हमने झील के आसपास के 20 इंडस्ट्रिज और अपार्टमेंट्स को चिन्हित किया और बुधवार को उनके प्रतिनिधियों से मिल रहे है, हमने इस घटना को लेकर संजीदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+