सॉफ्टवेयर इंजीनियर खाली समय में करता है रैपिडो ड्राइवर का काम, वजह कर देगी हैरान
सॉफ्टवेयर इंजीनियर खाली समय में करता है रैपिडो ड्राइवर का काम
बेंगलुरु, 25 जुलाई: मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मोटी सैलरी मिलती है। इसके साथ ही उन्हें सांस लेने तक फुरसत नहीं होती है। थोड़ा भी समय मिलने पर वो रिलैक्स करना प्रेफर करते हैं लेकिन हम आपको ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मिलवाने जा रहे है जो अपने खाली समय में आराम करने के बजाय रैपिडो ड्राइवर का काम करता है। मोटी सैलरी वाली नौकरी करने के बावजूद वो क्यों ऐसा कर रहा है इसकी वजह वाकई आपको हैरान कर देगी।

वीकेंड पर रैपिडो ड्राइवर का काम कर रहा
जहां बेंगलुरू में प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले प्राफेशनल जिन्हें सांस लेने की फुरसत नहीं होती होती और वीकेंड पर चिल करते हैं लेकिन निखिल सेठ नाम के ट्टीटर यूजर ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर रैपिडो ड्राइवर के साथ अपनी ड्राइव का एक्सपीरिएंस शेयर किया। जिसने जीवन में छोटी खुशियों पाने के लिए ये वीकेंड पर रैपिडो ड्राइवर का काम कर रहा है।

ट्टीटर यूजर ने शेयर की इसकी स्टोरी
निखिल सेठ नाम के ट्विटर यूजर ने बेंगलुरु में अपने जीवन से एक अजीब घटना शेयर की। जिसे सुनकर हर किसी को अजीब लगेगा लेकिन यदि आप पहले से ही टेक सिटी में रह रहे हैं, तो आपको यह काफी सामान्य लग सकता है।

ऐसे खुलाराज कि रैपिडो ड्राइवर है सॉफ्टवेयर इंजीनियर
ट्टीटर पर इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर की स्टोरी शेयर करने वाले निखिल सेठ ने बताया कि एक दिन मैंने अपने लिए रैपिडो कहीं जाने के लिए बुक की।
और ड्राइवर के साथ उसकी रास्ते में बातचीत शुरू हो गई। तभी बात ही बात में उसे पता चला कि ड्राइवर माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

वीकेंड पर इसलिए करता है रैपिडो ड्राइवर का काम
निखिल से उस शख्स ने संडे को रैपिडो ड्राइवरी करने की वजह बताई जिसे सुनकर मैं हैरान हो गया। उसने मुझे बताया कि वह सिर्फ लोगों से बात करने के लिए और वीकेंड पर एक शौक के तौर पर रैपिडो ड्राइव करता है।
My Rapido Driver today was an SDET at Microsoft & he told me that he drives just to talk to people and as a hobby on weekends. @peakbengaluru
— Nikhil Seth (@NikhilSSeth) July 24, 2022
यूजर्स वजह जानकर हुए हैरान
इस जानकारी को शेयर करते हुए निखिल ने इंजीनियर का नाम नहीं डिसक्लोज नहीं किया है लेकिन इस ट्टीट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और लाइक और रीट्टीट कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications