ISIS का ट्विटर हैंडल ऑपरेट करने वाला मेहदी बैंगलोर पुलिस की हिरासत में
बेंगलुरु। मेहदी मसरुस बिस्वास जिसके बारे में शुक्रवार को ब्रिटेन के चैनल 4 की ओर से खुलासा किया गया था कि वह बेंगलुरु से आईएसआईएस के ट्विटर हैंडल @shammiwitness को ऑपरेट कर रहा था, उसे बेंगलुरु पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

मेहदी से शुक्रवार को इंटेलीजेंस टीम ने रात भर पूछताछ की थी। उसकी गिरफ्तारी की खबर को शनिवार को दोपहर एक बजे बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर और डीजी की प्रेस कांफ्रेंस में सार्वजनिक किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो मेहदी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक उसका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। फिलहाल उससे और पूछताछ की जानी है। बताया जा रहा है कि उसे उत्तर बेंगलुरु के जालाहल्ली से हिरासत में लिया गया है।
मेहदी मसरुर बिस्वास बेंगलुरु की एक एमएनसी में काम करता था लेकिन जो जानकारी इसके बारे में मिली है उसके तहत यह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
शुरुआती जांच के मुताबिक यह बातें पता लगी हैं कि मेहदी कुछ वर्षों पहले बेंगलुरु आया था। बेंगलुरु की एक फूड कंपनी में वह बतौर फूड एग्जिक्यूटिव काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications