बंदी संजय को छत्तीसगढ़ में बनाया गया है स्टार प्रचारक, तेलंगाना चुनाव में क्या भाजपा बनाएंगी उम्मीदवार?
नवंबर महीने में तेलंगाना के अलावा छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें तेलंगाना से भाजपा सांसद बंदी संजय का नाम भी शामिल है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत अन्य कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों के नाम शामिल है। आश्चर्यजनक बात ये है कि जब तेलंगाना में भी चुनाव हो रहा है तब भाजपा सांसद छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें तेंलंगाना चुनाव के दौरान होना चाहिए जहां से उनके तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद है। ऐसे में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी में संदेह लग रहा है।

हालांकि इस बात का संकेत मिल रहा है कि भाजपा सांसद बंदी संजय को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से राज्य चुनाव लड़ने के बजाय करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से फिर से भाजपा चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ स्पष्ठ नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए राज्यों के नेताओं को विधानसभा चुनाव में भी अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। भाजपा का इस शर्त के पीछे ये मंशा है कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मिलने वालेवोट शेयर के आधार पर किया जाए।
वहीं भाजपा के तेजतर्रार सांसद बंदी संजय की विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर संदेह है, ऐसे में अगर वो चुनाव नहीं लड़ेगे तो आम चुनाव से पहले अपने क्षेत्र में अपनी उपयोगिता को कैसे साबित कर पाएंगे?
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने याद दिलाया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी के लिए सिकंदराबाद लोकसभा सीट के लिए जी किशन रेड्डी और के लक्ष्मण दो विकल्प थे, दोनों ही भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं और उन दोनों का ही पार्टी पर काफी प्रभाव था इसलिए दोनों में एक को चुनना मुश्किल था।
इसलिए तब केंद्रीय नेतृत्व उस उम्मीदवार को मैदान में उतारने के फैसले पर पहुंचा जिसका वोट शेयर विधानसभा चुनाव में बेहतर था। इस आधार पर किशन रेड्डी को सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला,
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में भी ये ही तरीका अपनाने वाली हैं ऐसे में ये देखना होगा कि क्या भाजपा बंदी संजय को जगह देने के लिए अपने इस नियम में कोई छूट देती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications