SC/ST एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे सवर्ण, कई जगह हिंसक प्रदर्शन

पटना। बिहार के कई जिलों में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को सवर्णों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। गया, बेगूसराय और नालंदा समेत कई जिलों में लोग एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मंच ने आज बिहार बंद का अह्वान किया था।

bihar
गया में सवर्ण सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते सड़क जाम हो गई। जब पुलिस ने लोगों को वहां से हटाना चाह तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगी। भीड़ की ओर से हो रही पत्थरबाजी के जवाब में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। वहीं नालंदा में दलित कानून के विरोध में सवर्णों ने प्रदर्शन किया और मालनदा के एनएच 31 सहति कई सड़कों को जाम कर दिया।

बेगूसराय में लोगों ने नगर थाना के काली स्थान चौक, हेमरा चौक और मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर-राजौरा सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए लोग टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के चलते एनएच 28 और 31 पर कई जगह जाम लगा हुआ है।

लखीसराय में भी आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लोगों ने लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोगों ने सड़क पर टायर डालकर आग लगा दी। जिसके चलते स्कूल बसें और दर्जनों वाहन जाम में कई घंटों तक फंसे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+