अब पावर बैंक के साथ नहीं कर पाएंगे हवाई सफर, एयरपोर्ट पर सस्ते पावर बैंक पर लगा बैन
नई दिल्ली। अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। अगर आप अपने साथ पावर बैंक लेकर सफर करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए, क्योंकि हो सकता है कि अगली बार इसे लेकर आपको मुश्किल झेलनी पड़ेगी। दरअसल एयरपोर्ट पर लोकल और सस्ते पावर बैंक ले जाने पर पाबंदी लग गई है। अगर आप सस्ते और लोकल पावर बैंक लेकर सफर कर रहे हैं तो आपको मुश्किल हो सकती है।

सस्ते पावर बैंक पर बैन
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सस्ते और लोकल पावर बैंक और गैजेट पर पाबंदी लगा दी है। आप इन लोकल पावर बैंक के साथ न तो सफर कर सकते हैं और न ही उसे अपने सामान के साथ भेज सकते हैं। एयरपोर्ट पर इस तरह के किसी भी गैजेट पर बैन लगा दी गई हैं। कोरियर और कार्गो द्वारा भी इस तरह के लोकल पावर बैंक नहीं भेजे जा सकते हैं।

क्या है बैन की वजह
एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि इस तरह के पावर बैंक की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को खतरा रहता है। इस तरह के प्रोडक्ट्स में धमाके की संभावना काफी अधिक होती है। ऐसे में इस तरह के प्रोडक्ट्स को फ्लाइट में या लगेज में ले जाने की अनुमति देना खतरे से खाली नहीं है।

पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
कोच्चि एयरपोर्ट ने साफ कर दिया है कि बैन के बावजूद अगर कोई अपने साथ इस तरह का कोई भी गैजेट ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे भारी जुर्माने का भुगतान करना होगा। आपको बता दें कि हाल ही में मंगलोर एयरपोर्ट ने भी सस्ते और लोकल गैजेट लेकर विमान में सफर करने पर पाबंदी लगा दी थी। अब कोच्चि एयरपोर्ट ने भी ये कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications