Surekha Sikri RIP: नहीं रहीं 'बालिका वधू' की 'दादीसा', नसीरुद्दीन शाह से था खास रिश्ता

मुंबई, 16 जुलाई। कलर्स के मशहूर शो 'बालिका वधू' में 'दादी सा' का रोल निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सुरेखा सीखरी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक आया था और इसके बाद से ही वो लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहीं थी। तीन बार की नेशनल अवार्ड से सम्मानित सुरेखा के निधन से कला जगत को गहरा सदमा लगा है।

थिएटर से की थी अभिनय की शुरुआत

थिएटर से की थी अभिनय की शुरुआत

मूलरूप से यूपी की रहने वाली सुरेखा सीकरी ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। उनके पापा एयरफोर्स में थे और मम्मी अध्यापिका थीं। उन्होंने साल 9171 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन की थी। उनका फिल्मी सफर 1978 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी' से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने फिल्म तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए तीन बार नेशनल अवार्ड जीता। संजिदा अभिनेत्री ने हिंदी के अलावा मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। वो सरफरोश, नसीम, जुबैदा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

 'दादी सा' बनकर जीता दिल

'दादी सा' बनकर जीता दिल

लेकिन वो आम लोगों के दिलों में तब राज करने लगी जब उन्होंने कलर्स के मशहूर शो 'बालिका वधू' में 'दादीसा' का रोल निभाया। बाल-विवाह पर आधारित इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा। जिसके पीछे कारण सुरेखी सीकरी ही थीं। शो में पहले उनका निगेटिव और फिर बाद में सकारात्मक रोल था, वो हर जगह नंबर वन थीं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुरेखा सीकरी ने साल 1989 में संगीत नाटक अकेडमी अवॉर्ड
भी जीता था।

सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी

सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी

सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी, जिनका भी साल 2009 में निधन हो गया था। इस शादी से सुरेखा को एक बेटा राहुल हैं, जो कि एक कलाकार हैं और मुंबई में ही रहते हैं। इनका एक अभिन्न नाता दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से भी था। दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने 20 साल की उम्र में अपने से 15 साल बड़ी अभिनेत्री मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद से शादी की थी।

नसीरुद्दीन शाह से था खास रिश्ता

नसीरुद्दीन शाह से था खास रिश्ता

परवीन, सुरेखा सीकरी की बहन थीं। लेकिन शादी के कुछ वक्त के बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी, दोनों को शादी से एक बेटी हीबा शाह है। हालांकि फिर दोनों का तलाक हो गया। तलाक होने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक शाह से शादी कर ली। रत्ना से शादी के कुछ समय बाद ही नसीरुद्दीन की पहली पत्नी का देहांत हो गया। उसके बाद, उनकी बेटी हीबा उनके साथ रहने लगी। हिबा ने ही 'बालिका वधू' में सुरेखा के यंग लाइफ का रोल प्ले किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+