Balasore Train Accident: UAE के इंडियन शहजान की दरियदिली ने जीता दिल, दान किए लॉटरी में जीते हजारों दिरहम
Balasore Train Accident: 'धन की शोभा दान से' वाली कहावत बुजुर्ग अक्सर सुनाते हैं। हालांकि, दान के लिए संवेदना भी बहुत जरूरी है। ऐसे ही संवेदनशील शख्स शहजान की दरियदिली चर्चा में है। इन्होंने लॉटरी में जीते हजारों दिरहम दान कर दिए हैं।
दरअसल, ओडिशा के जसपुर में रहने वाले शहजान को UAE में लॉटरी की टिकट पर लाखों रुपये जीतने का मौका मिला। इन्होंने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए ये पैसे दान कर दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले ओडिशा के मूल निवासी 28 साल के शहजान मोहम्मद ने लॉटरी के पैसे दान करने का फैसला लिया है।
रेल दुर्घटना पीड़ितों को अपनी प्राइज मनी डोनेट करने वाले 28 वर्षीय भारतीय रसोइया ने हाल ही में एक लॉटरी में 4 लाख रुपये (20 हजार दिरहम) से अधिक का नकद पुरस्कार जीता है












Click it and Unblock the Notifications