Balasore Train Accident: 'जैसे कोई बाहर फेंक रहा हो...', टक्कर के बाद टूटी खिड़कियों में ऐसे दिखे 50 यात्री

Balasore Train Accident: बालासोर रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बालासोर में रेल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Balasore Train Accident

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर 2 जून की शाम 7 बजे तीन ट्रेनों में हुई भीषण दुर्घटना में 261 लोगों की मृत्यु हो गई है। लगभग 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मौतें बढ़ सकती हैं क्योंकि कई यात्री अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

बालासोर रेल हादसा बहुत ही भयानक था। रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 50 यात्री डिब्बों की टूटी खिड़कियों और दरवाजों से अपने आप बाहर निकल गए थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841) से बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) से टकराई, ट्रेन के बोगियों की खिड़कियों और दरवाजें टूट गए और लोग विडों से ऐसे बार फेंकाए, जैसे उनको कोई फेंक रहा हो।

जब तक बचाव दल दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे, तब तक स्वयंसेवकों ने मलबे से कई घायलों को बाहर निकाल लिया था। बालासोर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, जो सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि ये भीषण हादसा एक अभूतपूर्व त्रासदी ह। सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। सही नंबर निकाल पाना मुश्किल है।

बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने बताया, ''मैं S1 डिब्बे में था। बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, गाड़ी पूरी उलट गई थी। मैं बिहार का रहने वाला हूं और चेन्नई जा रहा था। मैं चेन्नई में एक कपड़ा दुकान में काम करता हूं।''

एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच दक्षिण पूर्वी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) करेंगे। ट्रेन दुर्घटना, देश में सबसे घातक हादसों में से एक है। बालासोर जिले में कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किमी उत्तर में शुक्रवार (2 जून) शाम लगभग 7 बजे हुई है। रेल मंत्रालय ने फिलहाल जांच के आदेश दिए हैं।

तीन ट्रेनें, शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12841) , बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) और एक मालगाड़ी दुर्घटना में शामिल थीं। पीएम नरेंद्र मोदी आज दुर्घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं, बाद में वे अस्पताल में भी घायलों से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+