Balasore Train Accident: हादसे के बाद जांच के दायरे में रेलवे के 5 कर्मचारी

Balasore Train Accident: सीबीआई और रेलवे की टीम बालासोर रेल हादसे के बाद इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पांच रेलवे के स्टाफ जांच के दायरे में हैं, जिनपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के बाद रेलवे के पांच कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। बहांगा बाजार रेलवे स्टेशन के असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और सिग्लन विभाग के चार अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।

सीबीआई और रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने रखरखाव अभियान के बाद सही से टेस्टिंग नहीं की, हो सकता है कि इसी वजह से सिग्लनिंग सिस्टम में खामी आई और इतना बड़ा रेल हादसा हो गया।

Train accident

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि असिस्टेंट स्टेशन मास्टर एसबी मोहंती और चार कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। हालांकि ये लोग अपनी ड्यूटी करते रहेंगे, जबतक रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट नहीं आ जाती है। अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है।

गौर करने वाली बात है कि इंटरलॉकिंग सिस्टम को भारतीय रेलवे की धड़कन माना जाता है। इसकी वजह से ही ट्रेन सही समय पर एक दूसरे को क्रॉस करती हैं, पूरी व्यवस्था ठीक से चल पाती है। एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने बताया कि चार इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनेंस कर्मचारी हादसे वाले दिन 2 जून को ड्यूटी पर तैनात थे।

इसे भी पढ़ें- Bhopal: सतपुड़ा भवन में 'अग्नि तांडव' जारी, CM शिवराज ने जांच के लिए गठित की कमेटी, आग बुझाने मंगाए हेलीकाप्टर

प्रोटोकॉल के तहत इन लोगों को सिग्नल टेस्ट करना था और इस काम के बाद के असिस्टेंट स्टेशन मैनेजर के साथ कोऑर्डिनेट करना था। लेकिन ये लोग इसके पहले ही यहां से चले गए। 2 जून की शाम को यह भीषण हादसा हुआ, जिसमे कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हो गई। जिसमे 288 लोगों की जान चली गई, 1100 लोग घायल हुए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+