दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे बजरंग पुनिया, नाडा के प्रतिबंध को दी चुनौती, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाना चाहते है दमखम
Banjrang Punia: पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने निलंबन को चुनौती देकर राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (NADA) के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है है। उनका लक्ष्य अक्टूबर में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेना है, जिस पर NADA के निर्णय के कारण फिलहाल रोक लगी हुई है। ज्ञात हो कि पुनिया ने हाल ही कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।
दरअसल, मार्च में सोनीपत में ट्रायल के दौरान बजरंग पुनिया ने मूत्र का नमूना देने से इनकार कर दिया था। इस इनकार के कारण नाडा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उसे निलंबित कर दिया। एजेंसी ने निलंबन का कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन बताया।

बजरंग को भेजे गए नाडा के नोटिस में कहा गया था कि जब तक एक्सपायर हो चुकी किट के बारे में उनके ईमेल का जवाब नहीं मिल जाता, तब तक उन्होंने मूत्र का नमूना देने से इनकार कर दिया। नतीजतन, 21 जून को नाडा ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।बजरंग के वकील विदुषपत सिंघानिया ने याचिका दायर कर कहा कि 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अल्बानिया में सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। बजरंग इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन निलंबन हटाए जाने तक वह इसमें भाग नहीं ले सकते।
याचिका में तर्क दिया गया है कि बजरंग ने अपना मूत्र नमूना देने से साफ इनकार नहीं किया, बल्कि एक्सपायर हो चुकी किट के मामले में नाडा के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे थे। याचिका में नाडा द्वारा उन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। अगर नाडा का प्रतिबंध बरकरार रहता है, तो बजरंग किसी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से चूक जाएंगे। इससे उनके कुश्ती करियर और भविष्य के अवसरों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू, अमित शाह ने बस्तर भेजे CRPF के 3,200 जवान












Click it and Unblock the Notifications