लव जेहाद के खिलाफ जारी रहेगा बजरंग दल का हल्ला बोल

नई दिल्ली। हरिद्वार में बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन दौरान गौ हत्या, धर्मांतरण, बांग्लादेशी घुसपैठ और लव जेहाद आदि मसलों पर गहन मंथन किया गया। अधिवेशन रविवार को खत्म हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवेशन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं से और ज्यादा प्रभावी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Bajrang Dal continue to fight against Love jehad

तोगड़िया भी बोले

बजरंग दल के पदाधिकारियों को विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और बजरंग दल की केंद्र टोली के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि लव जिहाद और गौ रक्षा के लिए बजरंग दल महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। इस जिम्मेदारी को और ज्यादा प्रभावी बनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी हिंदुओं से गो रक्षा और हिंदू समाज की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने भारत के महापुरुषों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बजरंग दल के पदाधिकारियों को बलिदान, अनुशासन और त्याग का पात्र पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। विजय के लिए त्याग, बलिदान, चरित्र के साथ-साथ अनुशासन की आवश्यकता होती है।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडे ने कहा कि गो हत्या, धर्मांतरण, लव जेहाद और बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए बजरंग दल को अहम किरदार निभाना होगा। इसके अलावा बजरंग दल भारत के सभी प्रांतों में साहसिक यात्राएं भी शुरू करेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+