बजरंग दल एक्टिविस्ट की हत्या पर जुबानी जंग तेज, डीके शिवकुमार ने केएस ईश्वरप्पा को बताया 'पागल आदमी'

बेंगलुरू, 21 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोगा शहर में जिस तरह से बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या की गई है उसके बाद इस मामले पर राजनतीकि बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। एक तरफ जहां कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने इसके लिए मुस्लिम गुंडों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने इन लोगों को भड़काया तो अब डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा को पागल आदमी करार दे दिया है।

dk

डीके शिवकुमार ने कहा कि ईश्वरप्पा पागल आदमी है, सिद्धारमैया ने कहा कि उनके दिमाग और जुबान के बीच समन्वय नहीं है। वह बेवकूफी की बाते करते हैं। देशद्रोह का केस उनके खिलाफ दर्ज होना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। देश में कोई भी उन्हें माफ नहीं कर सककता है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय ध्वज की जगह लाल किले पर एक दिन भगवा लहराएगा। मुझे पता नहीं है कि आखिर भाजपा इसपर चुप क्यो है।

गौर करने वाली बात है कि शिवमोगा में 23 साल के बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हैं जिसकी वजह से यहां धारा 144 को लागू कर दिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री ज्ञानेंद्र ने बताया कि मैंने पीड़ित परिवार से बात की है और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। इस हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेना देना नहीं है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जल्द ही इस मामले का सच सामने आएगा, लेकिन तबतक किसी को भी निष्कर्स पर नहीं पहुंचना चाहिए।

बता दें कि ईश्वरप्पा ने कहा था कि बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या से मैं बहुत ही आहत हूं। उसे मुस्लिम गुंडों ने मारा है। मैं शिवमोगा जा रहा हूं हालात की समीक्षा करने के लिए। हम इस तरह की गुंडागर्दी की अनुमति नहीं देंगे। वहीं शिवमोगा के डेप्युटी कमिश्नर डॉक्टर सेलवनी र ने कहा कि फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं, आरएएफ को तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बरकरार रहे। धारा 144 को इलाके में लागू कर दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+