बुरी खबर किसानों के लिए, कमजोर रहेगा मानसून
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक और बुरी खबर किसानों के लिए। मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है। ऐसे में किसानों के लिए एक और बुरी खबर है। मानसून के कम रहने से कृषि क्षेत्र की उत्पादकता पर असर पड़ सकता है।
इसके साथ ही सामान्य से कम बारिश होने की संभावना 35 फीसदी है। सामान्य बारिश होने की उम्मीद 28 फीसदी है। इस अनुमान में पांच फीसदी ज्यादा या कम रहने की गुंजाइश रहती है। अगला अनुमान जून में जारी किया जाएगा। आईएमडी मानसून के आने से संबंधित रिपोर्ट 15 मई को जारी करेगा।
बिहार का तूफान- निकम्मापन मौसम विभाग का
मुश्किल में किसान
बेमौसम बारिश और ओले के मार से पहले ही त्रस्त किसानों को कम बारिश होने की स्थिति में फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग कहा कि इस साल मानसून सामान्य से कम रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल जून से शुरू हो रहे मानसून सीजन में औसत से कम बारिश होने की आशंका है।













Click it and Unblock the Notifications