बिहार में तूफान ने मचाया तांडव, 32 की मौत, लाखों का नुकसान
पटना। बिहार की शोक कोसी एक बार फिर से बिहार के लोगों के लिए अभिशाप साबित हुई। बीती रात भागलपुर के कोसी क्षेत्र में आए चक्रवात तूफान ने यहां खूब तांडव किया। इस तूफान से 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 80 से अधिक घायल लोग बताए जा रहे हैं।
उत्तर पूर्वी बिहार में इस तूफान के सबसे ज्यादा असर दिखा। पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा समेत आसापास के कुछ जिलों में तूफान का सबसे ज्यादा असर हुआ। भारी जानमाल का नुकसान हुआ। मकान गिर पड़े और झोपिड़यां उड़ गईं। सरकार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा कर दी। तो वहीं उम्मीद की जा रही है कि सीएम नीतीश कुमार तूफान से प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे।
Houses damaged by the storm that hit Purnia (Bihar) last night. pic.twitter.com/7wGHo6vqLG
— ANI (@ANI_news) April 22, 2015 आपको बता दें कि कोसी के इस इलाके में अक्सर तूफान आते हैं, लेकिन इस बार गति बहुत ज्यादा थी। सरकारी अनुमान के मुताबिक 10 हजार से अधिक घर उजड़ गए हैं। बिजली के पोल सड़कों पर गिर गए। जिसकी वजह से इलाके में अंधेरा छा गया है। वहीं मोबाईल गिर जाने से नेटवर्क की समस्या आ गई है।
Spoke to Bihar CM Shri Nitish Kumar who apprised me of the situation after the storm in three districts of the state.
— Rajnath Singh (@BJPRajnathSingh) April 22, 2015 












Click it and Unblock the Notifications