दिल्ली-एनसीआर के लिए बुरी खबर, ठंड बढ़ने के साथ अभी और जहरीली होगी हवा

नई दिल्ली। वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के चलते अगले एक सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता के बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में 24 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 17 जनवरी तक बारिश रहेगी।

bad news for delhi ncr, air will be more polluted along with cold

इसके बाद कोहरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मौसम के मिजाज को देखते हुए शनिवार को हवा के बेहद खराब हो जाने की बात कही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को ही दोपहर को हवा की गति में तेजी की संभावना को देखते हुए प्रदूषण में सुधार का भरोसा जताया है।

आने वाले रविवार को हवा की गति बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। बीते शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 57 से 100 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में फिर गिरा पारा, उत्तर भारत में कई जगह बारिश की संभावना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+