दिल्ली में फिर गिरा पारा, उत्तर भारत में कई जगह बारिश की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। पहाड़ी राज्यों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर शुक्रवार सुबह की ठंड में देखने को मिला। राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। ठंड अभी ऐसे ही बरकरार रहेगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार करनाल, जींद, पानीपत, भिवानी, गोहाना समेत हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। रविवार तक ये बारिश का मौसम बरकरार रहेगा जबकि सोमवार से मौसम के साफ हो जाने की संभावना है।

temperature again falls in delhi, it may rain

आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा। संभव है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम बदलेगा। वहीं प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली की बात करें तो पहाड़ों की ठंडी हवा के चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिला है। हालांकि

शुक्रवार को इसके बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। ठंड के साथ ही कोहरे का कहर भी जारी है। कोहरे के कारण ट्रेनों और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। जहां कई उड़ाने देरी से चल रही हैं वहीं कई ट्रेने भी रद्द हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- राजधानी में दिसंबर में पड़ी सबसे अधिक ठंड, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+