ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के फेसबुक पेज पर अश्लील कॉमेंट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
मेरठ। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश की आन, बान और शान को दुनियाभर में बढ़ाने वाली भारतीय महिला पहलवान के साथ फेसबुक पर कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर हमें शर्म आएगी।

दरअसल, देश की इस बेटी पर हमारे ही देश के किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। युवक के खिलाफ आईटी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उसकी तलाश जारी है।
इसके खिलाफ स्वदेश सेवा संस्थान नामक संगठन ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि साक्षी के फेसबुक पेज पर नदीम नामक युवक ने अश्लील कॉमेंट किए हैं।
पुलिस को दी गई तहरीर ने बताया गया है कि नदीम ने धर्म विशेष को लेकर भी फेसबुक पर अभद्र और अमर्यादित शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया है।
इस मामले में मुकदला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आइटी कानून के तहत दर्ज किए गए इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications