बीच जंगल में छाती पीटकर यूं अपनी ताकत दिखा रहा बेबी गोरिल्ला, Viral VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के फनी और शॉकिंग वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो जाता है। अगर आप जानवर प्रेमी हैं तो ऐसे वीडियो को आप खूब पसंद करते होंगे।
सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के फनी और शॉकिंग वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो जाता है। अगर आप जानवर प्रेमी हैं तो ऐसे वीडियो को आप खूब पसंद करते होंगे। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बेबी गोरिल्ला का है, जो बीच जंगल में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। बच्चा गोरिल्ला अपनी छाती पीटकर दिखाता है कि उसका शरीर कितना बड़ा हो गया है।

लोगों का दिल जीत रहा वीडियो
बताया जाता है कि गोरिल्ला अपनी छाती पीटते हैं यह दिखाने के लिए कि उनका शरीर कितना बड़ा है। लोगों को अपनी क्षमता दिखाने और ध्यान आकर्षित करने के लिए गोरिल्ला ऐसा करता है। बेबी गोरिल्ला का पहली बार छाती पीटने की कोशिश का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

बड़े गोरिल्ला की तरह पीट रहा छाती
वायरल वीडियो में बेबी गोरिल्ला घने जंगल के बीच बैठा दिख रहा है और बड़े गोरिल्ला की तरह अपनी छाती पीटने की कोशिश कर रहा है। बेबी गोरिल्ला ने अभी तक अपनी छाती पीटना नहीं सीखा था। इसलिए, जब कोई उसे नहीं देख रहा था तो छोटे गोरिल्ला ने इसे आजमाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गोरिल्ला ने सबसे गरिमापूर्ण तरीके से उसकी छाती को पीटने का प्रयास किया। गोरिल्ला छाती पीटने के बाद फिर नीचे गिर जाता है। बुइटेनगेबिडेन ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर 26 लाख व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोग लाइक्स और कमेंट्स कर चुके हैं।

यूजर्स कर रहे अजब-गजब कमेंट्स
वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि "ए बेबी गोरिल्लाज़ फर्स्ट चेस्ट पाउंड।" एक यूजर ने लिखा कि यह छाती पीटने का एक नया स्टाइल है, जिस पर मैं काम कर रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्यूटनेस की बात कभी। लेकिन मैं अपनी हंसी नहीं रोक सकता।'अन्य यूजर ने लिखा कि "बेबी गोरिल्ला बहुत बढ़िया हैं!

जंगल में खूब मस्ती कर रहा गोरिल्ला
बेबी गोरिल्ला जंगल में मस्ती कर रहा है कई बीच में आकर खलल नहीं डाल रहा है। वह मैदान में इधर-उधर कूदता रहता है। इसमें दिखाया गया है कि गोरिल्ला का बच्चा सिर पर गिरकर पहले घास के ढेर में गिरता है, उठता है, बाहर निकलता है और खुशी-खुशी बार-बार कूदता है।
यह भी पढ़ें- Chimpanzee viral VIDEO: चश्मा पहनकर आशिकाना मिजाज में नारियल पानी पी रहा चिंपैंजी, स्टाइल के कायल हुए लोग












Click it and Unblock the Notifications