दिलीप घोष के विवादित बयान पर बाबुल सुप्रियो ने कह दी ये बात

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। जिस तरह से दिलीप घोष ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विवादित बयान दिया था, उसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं और लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। दिलीप घोष ने विवादित बयान में कहा था कि जो लोग पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा उत्तर प्रदेश में किया गया। घोष के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद सुप्रियो ने उनके बयान से किनारा कर लिया है।

 बाबुल ने किया किनारा

बाबुल ने किया किनारा


बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करके लिखा है कि दिलीप घोष के बयान से भाजपा का बतौर राजनीतिक दल कुछ भी लेना देना नहीं है। दिलीप घोष ने जो कुछ कहा है वह उनकी खुद की कल्पना है। उत्तर प्रदेश, असम में भाजपा की सरकार ने कभी भी लोगों को गोली नहीं मारी है। दिलीप घोष ने जो बयान दिया है वह पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है। बता दें कि दिलीप घोष के बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है और लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि यूपी में योगी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारी है।

यूपी की तरह इन्हें गोली मार देनी चाहिए

यूपी की तरह इन्हें गोली मार देनी चाहिए

दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा था कि जो लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके खिलाफ बंगाल की पुलिस कार्रवाई नहीं करती है क्योंकि ये लोग टीएमसी के वोटर हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और असम में हमारी सरकारों ने इन कुत्तों को गोली मार दी थी। घोष ने कहा कि जो लोग पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें भी उसी तरह से गोली मार देनी चाहिए जैसे उत्तर प्रदेश में मारी गई है। ये लोग यहां आते हैं, हमारी सुविधाओं का भोग करते हैं और हमारी ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।

सीएए का विरोध

सीएए का विरोध

दिलीप घोष ने कहा कि उन लोगों की पहचान होनी चाहिए जो लोग हिंदू बंगालियों के हितों को छीन रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल सहित देश के अलग अलग हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग इस कानून के खिलाफ सड़क पर हैं और कानून का विरोध कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+