बाबरी विध्‍वंस बरसी: स्‍वरा भास्‍कर ने किया ट्वीट, जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर तोड़ना...

नई दिल्‍ली। आज यानी 6 दिसंबर को ही साल 1992 में अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद का विध्‍वंस कर दिया गया था। इसे लेकर पूरे देश में हिंसा भड़क गई थी। आज बरसी पर लोग उस पल को याद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने भी बाबरी मस्जिद को याद किया है। उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया- 'चाहे जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर.. किसी के भी भगवान का घर तोड़ना पाप होता है।'

बाबरी विध्‍वंस बरसी: स्‍वरा भास्‍कर ने किया ट्वीट, जितनी लीपा पोती कर लो, भगवान का घर तोड़ना...

स्‍वरा के इस ट्वीट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने उन्हें रिप्लाई दिया, 'सही कहा, यह बात मुसलमानों को पहले समझानी चाहिए थी आपको कि उन्होंने क्यों राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई।' वहीं एक यूजर ने लिखा 'राम मंदिर तोड़ते किसी ने नहीं देखा और बाबरी मस्जिद को शहीद होते पूरी दुनिया ने देखा है। केवल आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा।' आपको बता दें कि इससे पहले बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर भी स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी थी।

चूंकि फैसले में कोर्ट ने ये कहते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया कि बाबरी ढांचे को गिराना साजिश नहीं थी और न ही ऐसा करने के लिए कारसेवकों को किसी नेता ने उकसाया था। इस पर स्वरा भास्कर ने अदालत के फैसले को लेकर तंज मारा था। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बाबरी मस्जिद ख़ुद ही गिर गया था।'

उल्‍लेखनीय है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था जिसमें बाबरी मस्जिद वाली विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक़ माना गया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की स्पेशल बेंच ने यह फैसला सुनाया था। अब बाबरी मस्जिद की जगह हिंदुओं के भगवान, श्रीराम की विशाल मंदिर बनाई जा रही है। मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ ज़मीन देने का फैसला कोर्ट ने सुनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+