रेसलर बबीता फोगाट ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत, कहा- खेल नहीं छोड़ूंगी

देश की लोकप्रिय रेसलर बबीता फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बबीता फोगाट बीजेपी से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बात का संकेत खुद बबीता ने दिया है कि वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उनका इरादा रेसलिंग छोड़ने का नहीं है।

Babita phogat is ready for contest in hariyana assembly election from any seat

बबीता फोगाट ने कहा कि रेसलिंग से ही उनकी पहचान है। अभी उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। अगर वह खेल नहीं पाती हैं तो लड़कियों को रेसलिंग की ट्रेनिंग देंगी। लेकिन वह इस खेल को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। वैसे लोकसभा चुनाव से पहले बबीता फोगाट को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वह जननायक पार्टी में शामिल हो सकती हैं। लेकिन बबीता ने कहा कि चौटाला परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। बबीता ने सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक और कश्मीर पर सरकार द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन किया।

बबीता का कहना है कि सरकार ने ये सारे फैसले देशहित में लिए हैं। और देश से बढ़कर किसी के लिए कुछ नहीं हो सकता। वहीं बबीता ने विपक्ष के खिलाफ बोलने से भी इंकार कर दिया। बबीता ने कहा कि मैं कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना चाहती हूं। मेरे पास उनके खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी लड़कियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+