बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: एक और साजिशकर्ता गिरफ्तार, भाई समेत 3 लोगों को गैंग में किया था शामिल
पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस एक और बड़ा एक्शन लिया है। साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को लेकर एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा कि प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी पर हमले की षड्यंत्र रचा था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर एक और बड़ा एक्शन लिया है। केस में ये तीसरी गिरफ्तारी है। जिसमें शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर (सुबु) को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनसीपी लीडर की हत्या के मामले में इससे मौके से ही दो शूटर्स को दबोचा था। सुबु लोनकर ने ही हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं अभी तीन आरोपी ही फरार हैं।

प्रवीण लोनकर (सुबु) ने ही फेसबुक पर पोस्ट करके हमले की जिम्मेदारी ली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या सुपारी किलिंग से कराने की बात सामने आई थी। मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अभिनेता सलमान खान के घर की सुरक्षा को अलर्ट पर रखा गया है।
एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा, "बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। आगे की जांच जारी है।"












Click it and Unblock the Notifications