न्यायिक हिरासत में रहेगा कथित संत रामपाल
हिसार। कई दिनों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार हुए रामपाल को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के समक्ष आज पेश कर दिया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 नवम्बर दी है। निर्देशानुसार कथित बाबा रामपाल 28 तारीख तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पांच दिन में देनी होगी रिपोर्ट
हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस से जवाब मांगा कि क्या बाबा के आश्रम में हथियार या बंकर हैं। हमे बताइये कि इस ऑपरेशन में कितने लोग घायल हुए हैं। कोर्ट ने हरियाणा पुलिस से कहा है कि इस पूरे मामले पर रिपोर्ट बनाकर पांच दिनों के भीतर सौंपे।
सारा नुकसान बाबा भरेंगे
कड़े रुख से निर्देश देने के अलावा कोर्ट ने पुलिस की तारीफ भी की। कोर्ट ने कहा कि कम नुकसान में हमने यह ऑपरे्शन पूरा किया है। कोर्ट ने कहा कि जितना भी नुकसान और खर्चा हुआ है। उसकी भरपाई कथित संत रामपाल करेंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारों को इस तरह के डेरों और आश्रमों पर लगाम कसनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications