'पुत्र जीवक बीज' पर बोले बाबा रामदेव.. ना उन्हें बच्चा पैदा करना है और ना ही पीएम को
नई दिल्ली। अपनी दिव्य फॉर्मेसी की दवा पर उठे विवाद पर बाबा रामदेव ने जमकर विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि बाबा और पीएम मोदी को कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि सरासर गलत है, उनकी फार्मेसी की दवा संतानोत्पत्ति के लिए है ना कि बेटा या बेटी पैदा करने के लिए।
उनकी दवा पूरी तरह से लाइसेंस युक्त है और ना ही इस दवा के जरिये वो समाज में गलत चीज फैला रहे हैं। लेकिन बाबा के जरिये कुछ लोग पीएम मोदी और उनकी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं लेकिन वो लोग इस मुद्दे पर सफल नहीं हो पायेंगे, यहां मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि ना तो उन्हें यानी बाबा को बच्चा पैदा करना है और ना ही पीएम को।
फकीर के जरिये वजीर को बदनाम कर रहे हैं
बाबा रामदेव ने कहा, 'समस्या क्या है कि एक तरफ है वजीर हैं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और दूसरी तरफ है फकीर बाबा रामदेव, वजीर पर जोर नहीं इसलिए फकीर के जरिये उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गुरूवार को राज्यसभा में जेडीयू सांसद केसी त्यागी ने आरोप लगाया था कि बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी 'पुत्रजीवक बीज' के नाम से बेटा पैदा करने की दवा बेचती है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। इस विषय पर जमकर राज्यसभा में हंगामा हुआ जिस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने इस मामले में जांच का भरोसा दिलाया था।













Click it and Unblock the Notifications