33,400 लोगों को नौकरी देंगे बाबा रामदेव, जानिए क्या है प्‍लान

योगगुरु बाबा रामदेव आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में फूड और हर्बल पार्क खोलने जा रहे हैं। ये पार्क करीब 33,400 लोगों को रोजगार देगा। इस सिलसिले में स्वामी रामदेव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से गुरुवार को मुलाकात की, जिसके बाद सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Recommended Video

    Baba Ramdev अब दूर करेंगे देश का Unemployment, 34000 लोगों को देंगे Jobs | वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। योगगुरु बाबा रामदेव आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में फूड और हर्बल पार्क खोलने जा रहे हैं। ये पार्क करीब 33,400 लोगों को रोजगार देगा। इस सिलसिले में स्वामी रामदेव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से गुरुवार को मुलाकात की, जिसके बाद सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पतंजलि ता फूड और हर्बल पार्क 172.84 एकड़ में बनेगा।

    Ramdev

    स्वामी रामदेव का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के चिन्नारापल्ली गांव में खोला जाएगा। इस पार्क के सिलसिले में रामदेव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। पार्क 172.84 एकड़ में बनेगा और इसे बनाने में 634 करोड़ लागत आएगी।

    ये भी पढ़ें: पिछले पांच साल में पहली बार रामदेव की कंपनी की बिक्री में गिरावट

    कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट 33,400 लोगों को नौकरी मिलेगी। इस पार्क में कोल्ड स्टोरेज से लेकर ड्राई वेयरहाउस होगा। जूस निकालने की यूनिट भी 45.20 करोडड की लागत से लगाई जाएगी।

    बाबा रामदेव ने इससे पतंजलि ब्रांड के अंदर कपड़े निकाले थे। उन्होंने दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में पहले 'पतंजलि परिधान' शोरूम का उद्घाटन किया था। पिछले महीने रामदेव की कंपनी पतंजलि में पहली बार गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कंपनी की बिक्री 8148 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

    ये भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने किया पतंजलि परिधान के पहले शोरूम का उद्घाटन, फटी जींस पर कही ये बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+