पिछले पांच साल में पहली बार रामदेव की कंपनी की बिक्री में गिरावट
नई दिल्ली। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद जिस तरह से पिछले कुछ सालों में लगातार मुनाफा कमा रही है उसके बाद आखिरकार पहली बार कंपनी के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है। पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा है जब पतंजलि कंपनी काक मुनाफा कम हुआ है और बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कंपनी की बिक्री 8148 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

माना जा रहा है कि बिक्री में गिरावट की बड़ी वजह है कि कंपनी की मूलभूत ढांचे में कमी और माल का सही समय पर लोगों तक नहीं पहुंचना। गौर करने वाली बात है कि बाबा रामदेव ने अपनी कंपनी के लिए लक्ष्य रखा था कि तीन से पांच वर्ष के भीतर कंपनी के टर्नओवर को 20000 करोड़ रुपए तक पहुंचा देंगे। लेकिन यह टर्नओवर 10 हजार करोड़ तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। रामदेव की कंपनी के टर्नओवर में कमी की सबसे बड़ी वजह है कि उत्पाद के वितरण में खामी।
जिस तरह से कंपनी नए डिस्ट्रीब्यूटर पर ज्यादा ध्यान देती है और पुराने डिस्ट्रीब्यूटर को नजरअंदाज कर रही है उसने कंपनी की बिक्री पर काफी बुरा प्रभाव डाला है। इससे पहले कंपनी के चिकित्सालय ने बिक्री को बढ़ाने में काफी मदद की थी, जहां लोगों को बड़ी बड़ी कंपनी के उत्पाद की तुलना में सस्ते उत्पाद आसानी से मिल जाते थे। लेकिन अब वितरण में आई खामियों की वजह से कंपनी को काफी मुकसान उठाना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Jammu Kashmir: राजभवन की 'फैक्स मशीन' राजनीति को इतिहास नहीं भूलेगा












Click it and Unblock the Notifications