'10 हजार डॉक्टर तो कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद मर गए', बाबा रामदेव का नया वीडियो हुआ वायरल
'10 हजार डॉक्टर तो कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद मर गए', बाबा रामदेव का नया वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, 25 मई: योग गुरु बाबा रामदेव एलोपैथी और मॉर्डन मेडिकल साइंस को दिए अपने बयान और फिर उसको वापस लेकर पहले से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में सोमवार (24 मई) को बाबा रामदेव का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों खुराक मिलने के बाद भी 10,000 से अधिक डॉक्टरों की मौत हो गई है। इस वीडियो के वायरल होने से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रामदेव को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखकर एलोपैथिक दवा पर अपने "दुर्भाग्यपूर्ण" बयानों को वापस लेने के लिए कहा था। रामदेव ने तब अपना बयान वापस ले लिया और पत्र का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वह एलोपैथी विरोधी नहीं हैं।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आधुनिक चिकित्सा का मजाक बनाते दिख रहे हैं। ज्यादातर वीडियो क्लिप जनता के साथ रामदेव का योग प्रदर्शन दैनिक कार्यक्रम है।
इस वीडियो में योग गुरु रामदेव दर्शकों के एक सदस्य को वायरस के खिलाफ फेफड़ों को मजबूत करने में योग अभ्यास के गुणों के बारे में सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक लड़की कहती है कि उनके पिता के लंग्स का इंफेक्शन अनुलोम-विलोम करने से ठीक हो गया है। जिसके जवाब में बाबा रामदेव कहते हैं, ''अब बताइए...अगर आप अपने पिता को अस्पताल ले जातीं तो पता है ना वह कहां पहुंच जाते। अब मैं ऐसे बोल देता हूं तो बाबा क्यों बोलते हैं? अब बताओ 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर तो वैक्सीन की डबल डोज लेकर कोविड होकर मर गए। 10 हजार से ज्यादा।''
रामदेव बिल्कुल झुठे इन्सान है, अफवा फैला रहे है. लेकीन कौन करेगा कारवाई? उनके घरकी तो सरकार है! https://t.co/Ns8RhnZsLF
— nikhil wagle (@waglenikhil) May 24, 2021
Fraud Ramdev says more than 10,000 doctors died due to covid after even after receiving both doses of vaccine.
— Vansh S (@iamvanshs) May 24, 2021
Is this true @drharshvardhan?
If yes, kindly share the data.
If no, Arrest fraud Ramdev.#ArrestThugRamdev pic.twitter.com/6UqqCMse9z
एक अन्य वीडियो में भी बनाया डॉक्टरों का मजाक
एक अन्य वायरल वीडियो में रामदेव को फिर से डॉक्टरों का मजाक उड़ाते और कोविड -19 वैक्सीन की प्रभावशीलता का उपहास करते हुए सुना जा सकता है। बाबा रामदेव कहते हैं, ''वैक्सीन की दूसरी डोज मिलने के बाद भी 1 हजार डॉक्टरों की मौत हो गई है। अगर वे खुद को नहीं बचा सके तो किस तरह के डॉक्टर हैं?''
वीडियो में रामदेव आगे कहते हैं, "यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो स्वामी रामदेव की तरह बनें, जिनके पास कोई डिग्री नहीं है, लेकिन वे सभी के डॉक्टर हैं। बिना किसी डिग्री के, दिव्यता और गरिमा के साथ, मैं एक डॉक्टर हूं।''
Nothing more needs to be said
— Dr Ambrish Mithal (@DrAmbrishMithal) May 24, 2021
Nothing more needs to be heard
He is an insult to any religion. At least let him drop the 'Swami' prefix
He is as far removed from "divinity" as one could be.#Ramdev #Doctors @drharshvardhan @MoHFW_INDIA @PMOIndia pic.twitter.com/COH9f1Ztm4
पिछले हफ्ते, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा था कि कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण देश भर में 244 से अधिक डॉक्टरों की मृत्यु हो गई, लेकिन इनमें से केवल सात डॉक्टरों को वायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications