'बदज़ुबानी' में बुरे फंसे रामदेव, हो सकते हैं गिरफ्तार

baba ramdev
नई दिल्ली। बाबा रामदेव अब सभी आसनों से दूर, 'बयानासन' पर गंभीर हो गए हैं। यह 'आसन' लौट-फ‍िर कर उन्हें ही दर्द दे रहा है। दलितों को लेकर भद्दे बयान देने वाले बाबा रामदेव की मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। कई जगह उनके योग श‍िव‍िरों पर भी रोक लगा दी गई है।

योगगुरू रामदेव के खिलाफ कई शहरों में केस दर्ज हुआ है उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। रामदेव के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में दायर मुकद्दमे पर आज सुनवाई होगी। बिहार सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक ने रामदेव के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें - बीजेपी को बाबा का 'आशीर्वाद'

रजक का आरोप है कि रामदेव ने जो दलितों पर टिप्पणी की थी उससे दलित समाज का अपमान हुआ है। वहीं आगरा के दीवानी अदालत में भी रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। रामदेव के खिलाफ दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है। IPC की धारा 513, 504,505, 120B, SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोर्ट में अर्जियों के अलावा कई शहरों के जिला प्रशासन रामदेव के लेकर सख्त हो गया है। अमेठी जिला प्रशासन ने रामदेव के दो दिनों के दौरे को रद्द कर दिया है। रामदेव का योग शिविर 30 अप्रैल और 1 मई को अमेठी में होना था जिसे पहले जिला प्रसाशन ने अनुमति दे दी थी, लेकिन रामदेव के विवादित बयान और एक खास पार्टी के लिए प्रचार को लेकर स्थानीय प्रशासन ने ये फैसला लिया है। हालांक‍ि बाबा की बयानों पर माफी अब कारगर नहीं हो पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+