मेगा रिहर्सल: योगदिवस से पहले बाबा रामदेव ने बनाया राजपथ को योगपथ
नई दिल्ली। 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस है जिसको लेकर पूरे देश में जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं, इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली के राजपथ पर योग गुरू बाबा रामदेव ने मेगा रिहर्सल शुरू की जिसमें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, मशहूर गायक कैलाश खेर समेत देश की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।
बाबा रामदेव ने इस मौके पर कहा कि आज योग विश्व के कोने-कोने में पहुंच चुका है क्योंकि आज इंसान को चंगा करने के लिए इससे अच्छा कोई साधन नहीं है। इस मौके पर कैलाश खेर ने अपना मशहूर गाना..तेरी दिवानी ..गाकर हर किसी को मंत्रमुंग्ध कर दिया।
आपको बता दें कि योग दिवस पर भारत सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि वो इस दिन को यादगार, भव्य और ऐतिहासिक बनाये । इस बार पिछले साल से ज्यादा लोग योग करें इसलिए केंद्र सरकार ने 21 जून पर अपने सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। मेगा रिहार्सल उन्हीं तैयारी की एक झलक थी।
देखें वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications