राम‍देव को ज़ोर से चुभा कांग्रेस-कांटा, एफआईआर भी दर्ज

ramdev
नई दिल्ली। राहुल गांधी और दलित महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले रामदेव के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में रामदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें - मोदी का 'खुलासा'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा है कि रामदेव का बयान दलितों के खिलाफ है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हम चाहते हैं कि रामदेव के बयान पर बीजेपी और मोदी भी अपनी राय जाहिर करें।

उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और कहा कि वह दलितों के घर हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं। रामदेव ने कहा, वह दलितों के घर हनीमून और पिकनिक मनाने जाते हैं। लेकिन अगर उन्होंने किसी दलित लड़की से शादी कर ली होती तो उनकी किस्मत जाग गई होती और वे प्रधानमंत्री बन गए होते। उन्होंने तंज करने के लहजे में कहा कि मोदी और बाबा रामदेव राहुल की तरह मजबूरी में फकीर नहीं बने हैं।

रामदेव ने कहा, उस बेचारे की किस्मत खराब है। उसकी मम्मी कहती हैं कि अगर तुम विदेशी लड़की से शादी करोगे तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाओगे और वह देशी लड़की से शादी नहीं करना चाहता। उसकी मम्मी चाहती हैं कि वह पहले प्रधानमंत्री बन जाए फिर विदेशी लड़की लाए। इन बयानों से भले ही रामदेव खुद को बीजेपी ह‍िमायती के तौर पर प्रोजेक्ट कर लें, पर कहीं ना कहीं वे संतों की परंपराएं लांघ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+