एयरपोर्ट पर महिलाओं के हाथों में चूड़ियां देख भागे बाबा रामदेव

असल में छत्तीसगढ़ कांग्रेस बाबा रामदेव से खासी नाराज हो गई, क्योंकि उन्होंने प्रदेश भर में घूम-घूम कर कांग्रेस का दुष्प्रचार किया। इससे कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव का घेराव करने का प्लान बना लिया। लिहाजा बाबा मंगलवार की शाम सात बजे के करीब जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां महिलाओं ने गाड़ी से उतरते ही घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करते वक्त मेहिलाओं ने बाबा को सल्वार कमीज और चूड़ियां देने के प्रयास भी किये।
बाबा का सुरक्षा तंत्र मजबूत होने की वजह से महिलाएं अपने काम में सफल नहीं हो सकीं। खैर कुछ भी हो, बाबा को इस घटना के बाद दिल्ली का रामलीला मैदान जरूर याद हा गया होगा, जब पुलिस से बचने के लिये उन्होंने खुद स्त्री का रूप धारण करने के लिये सल्वार कमीज पहना था।
वैसे हम आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 के लिये बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी को जिताने का संकल्प ले लिया है। वो जहां भी जा रहे हैं, वहां मोदी का प्रचार कर रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि भाजपा के प्रति बाबा का मोह अभी भी वैसा का वैसा ही है। यानी भाजपा के करीब आने में उन्हें अभी भी समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications