पतली अरहर की दाल खाओ, खपत के साथ पीएम की खिंचाई भी कम होगी
नई दिल्ली। अरहर की दाल की बढ़ती कीमतों पर जमकर सियासत हो रही है। अब इस सियासत में योग गुरु बाबा रामदेव कूद पड़े हैं, उन्होंने लोगों को पतली दाल खाने को कहा है।

बाबा रामदेव ने कहा कि पतली अरहर की दाल खाने से दाल की खपत कम होगी जिससे दाल की कीमतों पर असर पड़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिंचाई भी कम होगी।
वहीं इससे पहले योग कैंप में बाबा रामदेव ने कहा कि अरहर की दाल ज्यादा खाने से जोड़ो में दर्द आ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ दिन दाल नहीं खायेंगे तो कोई असर नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि दाल की कीमतें दो सौ रुपए प्रति किलो का दाम पार कर चुकी हैं। ऐसे में दाल के जमाखोरों के खिलाफ सरकार जमकर छापेमारी कर रही है। हाल ही में हजारों टन दाल जमाखोंरों के पास से बरामद की गयी थी।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि जमाखोरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अभी तक हजारों जमाखोरों के ठिकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में दाल जब्त की गयी है और यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications