Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने जमकर लगाए ठुमके, Video देख भक्त भी दंग
Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में जबरदस्त चमक-धमक और ग्लैमर देखा गया। अनंत-राधिका की शादी के दिन बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड, क्रिकेट वर्ल्ड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की पूरी भीड़ रही। शादी के उत्सव में पतंजलि के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए। शादी समारोह के बाद जश्न में योग गुरु ने अनंत का हाथ पकड़कर ठुमके लगाए। इस दौरान शूट किया गया वीडियो सामने आया तो उसे देख एक बार तो बाबा के भक्त भी आश्चर्य में पड़ गए।
अनंत-राधिका की शादी के दिन बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड, क्रिकेट वर्ल्ड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की जबरदस्त एनर्जी ने समा ही बांध दिया। शाहरुख खान, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने संगीत की धुनों पर जबरदस्त डांस मूव्ज दिखाते हुए डांस फ्लोर पर मानो आग ही लगा दी।

इस दौरान चर्चा में योग गुरु बाबा रामदेव का भी डांस चर्चा में है। दरअसल, अनंत- राधिका की शादी समारोह में पतंजलि योगपीठ के कुलपति अनंत अंबानी का हाथ पकड़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनंत ने भी बाबा का साथ दिया और उन्हें गले लगाया।
बड़े सेठ के बेटे की शादी में छोटा सेठ! pic.twitter.com/kVzmgU4L7e
— Ashok Kumar Pandey अशोक اشوک (@Ashok_Kashmir) July 13, 2024
बता दें कि रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी इस शादी में शरीक हुए। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। बाबा रामदेव के अलावा इस शादी में बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications