Baahubali के भल्लाल देव ने कहा-'दोनों किडनी हो गई थी फेल, उम्मीद नहीं थी कि बचूंगा'

नई दिल्ली। सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' में भल्लाल देव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने एक चैट शो के दौरान अपने बारे में कुछ ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 'सामंथा के चैट शो' में राणा दग्गुबाती ने अपने जीवन के उन कठिन क्षणों के बारे में बताया, जिसके बारे में किसी को अब तक नहीं पता था, उन्होंने कहा कि उन्होंने बड़े करीब से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी है।

'हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे राणा दग्गुबाती'

'हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे राणा दग्गुबाती'

राणा ने बोला कि वो हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे, उनके दिल में कैल्सिफिकेशन हो गया था और उनकी दोनों किडनी भी फेल हो गई थी। राणा ने कहा कि स्थिति ये हो गई थी कि मुझे 70 पर्सेंट स्ट्रोक का 30 पर्सेंट मौत का खतरा था।

'मुझे यकीन ही नहीं था कि मैं जिंदा बचूंगा'

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुझे यकीन ही नहीं था कि मैं जिंदा बचूंगा, मालूम हो कि साल 2019 में राणा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो अस्पताल में थे और काफी कमजोर दिख रहे थे, उस समय कहा गया था कि उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया है, हालांकि उस वक्त राणा की ओर से इस खबर का खंडन किया गया था और कहा गया था कि उनकी बीमारी की खबरें लोग पढ़ना बंद कर दें क्योंकि सब अफवाह हैं।

भावुक हए राणा ने बताई बीमारी की बात

भावुक हए राणा ने बताई बीमारी की बात

यही नहीं अपने दुबले होते शरीर के बारे में राणा ने कहा था कि वो हर वक्त भारी-भरकम तो दिख नहीं सकते हैं,वो एक फिल्म के लिए इन दिनों वजन घटा रहे हैं।

अपनी बीमारी की बात से सबको चौंका दिया

फिलहाल अब राणा ने अपनी बीमारी की बात से सबको चौंका दिया है। उनकी बात सुनकर सामंथा ने भी कहा कि ये सब आसान नहीं, सभी चीजें आपने अपनी आंखों के सामने होती देखी हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है।

हाल ही में राणा ने की है मिहीका बजाज से शादी

हाल ही में राणा ने की है मिहीका बजाज से शादी

बता दें कि राणा ने अगस्त 2020 में अपनी प्रेमिका मिहीका बजाज से शादी की है, दोनों की शादी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रही, कोरोना महामारी के कारण ये शादी बहुत सादे समारोह में संपन्न हुई थी, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे, ये शादी तेलुगु और मारवाड़ी परंपरा से हुई है।

साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है राणा दग्गुबाती

साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है राणा दग्गुबाती

मालूम हो कि साउथ सिनेमा का बड़ा नाम राणा दग्गुबाती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'लीडर' से की थी। 14 दिसंबर 1984 को चेन्नई में जन्मे राणा के पिता दग्गुबाती सुरेश बाबू एक फिल्म निर्माता हैं तो वहीं उनके दादा डी.रामानायडू भी फिल्म निर्माता रहे हैं और पद्म श्री से सम्मानित हैं।

हिंदी फिल्मों में भी राणा ने किया है काम

फिल्मी माहौल में पले-बढ़े राणा का रूझान शुरू से ही एक्टिंग की ओर था, राणा को फिल्म ‘बोमलता ए बेलीफुल ऑफ ड्रीम' के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। राणा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेबी' और अभिषेक बच्चन के साथ 'दम मारो दम' जैसी हिंदी फिल्मों भी काम किया है।

यहां देखें: Chat Show का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+