ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तेजी से फैलता है BA.2 वेरिएंट, भारत में तेजी से फैल रहा- स्टडी

एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट मूल स्वरूप से भी तेजी से फैलता है

नई दिल्ली, 1 फरवरी। कोरोना के अभी कितने वेरिएंट से विश्व का सामना होगा यह कोई नहीं जानता, लेकिन फिलहाल की स्थिति ये है कि ओमिक्रॉन के बाद अब ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट मूल स्वरूप से भी तेजी से फैलता है, इतना ही नहीं स्टडी में यह भी दावा किया गया है कि यदि किसी को यदि किसी को हल्के लक्षणों के साथ पहले ओमिक्रॉन हो गया है तो उसमें नए स्वरूप से बचने के लिए ज्यादा प्रतिरोधक क्षमता भी नहीं होगी।

Recommended Video

    Coronavirus India: शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे की मदद कैसे करें? | वनइंडिया हिंदी
    Omicron Coronavirus

    इस नई स्टडी से कोरोना महामारी के जल्द अंत होने की संभावना पर भी संदेह पैदा कर दिया है। कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन से शरीर में कितनी एंटीबॉडी बनती हैं ये इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी कितनी गंभीर हुई, लेकिन ज्यादार लोगों में संक्रमण की गंभीरता कम दिखाई दे रही है, इसलिए भविष्य के वायरस से बचना इतना आसान नहीं है। स्टडी में बताया गया है कि बूस्टर शॉट की तुलना में प्राकृतिक इन्फेक्शन से होने वाले संक्रमण से एक तिहाई प्रोटेक्शन मिलाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि, 'हमारे नतीजों के अनुसार ओमिक्रॉन से मिलने वाली प्रतिरोधक क्षमता शायद भविष्य में आने वाले दूसरे संक्रमणों से बचाव में कारगर नहीं होगी।'

    यह भी पढ़ें: Video: फेमस यू-ट्यूबर पर किया बंदरों ने हमला, बैग, बोतल सब ले गए बंदर, भागकर बचाई जान

    वहीं एक दूसरी स्टडी में सामने आया है कि ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट अपने मूल वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है। स्टडी के मुताबिक ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BA.2 से संक्रमित हुए 39% लोग अपने घरों में दूसरों को भी संक्रमित करते हैं, जबकि मूल वेरिएंट में दूसरों को संक्रमित करने की दर 29% थी। डेनमार्क में दिसंबर से जनवरी के बीच 8,541 घरों से जमा किए आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने वैक्सीन की प्रभावकारिता बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली थी उन लोगों में दोनों ही तरह के संक्रमण का खतरा अधिक था, हालांकि अच्छी बात ये है कि इस स्टडी में भी इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं बताया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+