Video: फेमस यू-ट्यूबर पर किया बंदरों ने हमला, बैग, बोतल सब ले गए बंदर, भागकर बचाई जान

फेमस यूट्यूबर Logan Paul पर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान बंदरों ने एक समूह ने हमला कर दिया। लोगन पॉल पर हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केपटाउन, 1 जनवरी। बंदरों का आतंक पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। आम हो या खास जब ये अपनी सी पर आ जाएं तो फिर किसी को नहीं छोड़ते। दरअसल गलती इन बंदरों की नहीं है गलती इंसान की है। जब आप जंगलों को उजाड़ कर वहां अपने घर बसा लोगे तो क्या होगा, वे कहां रहेंगे और क्या खाएंगे। यही वजह है कि ये बंदर इंसानी बस्ती में घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। फेमस यूट्यूबर Logan Paul पर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान बंदरों ने एक समूह ने हमला कर दिया। लोगन पॉल पर हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल पॉल दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे, तभी केपटाउन में बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बंदरों के हमले का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

चैनलों के लिए वीडियो बनाते वक्त बंदरों से हुआ सामना

चैनलों के लिए वीडियो बनाते वक्त बंदरों से हुआ सामना

दरअस्ल पॉल अपने चैनलों के लिए वीडियो बना रहे थे, तभी पार्किंग एरिया में दो बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बंदर पॉल के बैग को उठा ले जाता है और उसे खोलकर टटोलने लगता है। वीडियो में पॉल जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं, ताकि बंदर कैसे भी बैग को छोड़ दे, लेकिन तभी एक दूसरा बंदर आता है और पॉल के पीछे पड़ जाता है। नग्न अवस्था में पॉल वहां से भागकर अपनी जान बचाते हैं।

यूट्यूबर से बॉक्सर बने पॉल ने पिछले साल फ्लॉयड मेवेदर से की थी फाइट

यूट्यूबर से बॉक्सर बने पॉल ने पिछले साल फ्लॉयड मेवेदर से की थी फाइट

इतनी देर में दूसरा बंदर पॉल के बैग से उनका सारा सामान निकाल ले जाता है, पॉल जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। 'मैं क्या करूं?' वीडियो में परेशान लोगन पॉल को अपने कैमरामैन से पूछते हुए सुना जा सकता है। कैमरामैन ने जवाब दिया, 'हां, उसके पास आपका कैमरा है। आखिर में बंदर लोगन के बैग से एनर्जी ड्रिंक की बोतल लेकर भाग जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 2.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। यूट्यूबर से बॉक्सर बने पॉल ने लोगन पॉल ने पिछले साल जून में फ्लॉयड मेवेदर से कुश्ती लड़ी थी। फ्लॉइड मेवेदन ने उन्हें आठ दौर की इस लड़ाई में हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+