VIDEO: अमित शाह के भाषण के दौरान मंच पर ही सो गए येदियुरप्पा , वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और येदियुरप्पा एक के बाद एक मुश्किलों में फंसते चले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज्य में बीजेपी के सीएम पद के प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा का अमित शाह की रैली के दौरान सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य के मैसूर में कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। ऐसे ही एक कार्यक्रम में मंच से अमित शाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं और वहीं मंच पर मौजूद बीएस येदियुरप्पा सो रहे हैं।

bs yeddyurappa

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि येदियुरप्पा तमाम नेताओं के बीच बैठकर मंच पर ही सो रहे हैं। वीडियो में अमित शाह दिखाई तो नहीं दे रहे लेकिन भाषण देते हुए उनकी आवाज़ जरूर सुनाई दे रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह ने येदियुरप्पा को सोते हुए देख लिया था। बताया जा रहा है कि जब वो भाषण दे रहे थे तो दो बार मुड़कर येदियुरप्पा को देखा लेकिन वह दोनों बार सोते ही दिखे।

मैसूर में दलित नेताओं से मुलाकात के दौरान अमति शाह की सभा में हंगामा मच गया। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा संविधान को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ अचानक से कुछ लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद स्थानीय नेताओं ने काफी मशक्कत के बाद नारेबाजी बंद करवाई। यह पहली बार है जब भाजपा को इस तरह की किरकिरी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले एक प्रेस कॉफ्रेंस में अमित शाह ने कहा था कि, अगर भ्रष्टाचार के मामले में मुकाबला कराया जाए तो येदियुरप्पा सरकार पहले स्थान पर होगी। जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुआ था।

वहीं एक अन्य रैली में भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गरीब और दलित विरोधी बताया। पर उनके ट्रांसलेटर ने इसे गलती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी बता दिया। अमित शाह के भाषण को पार्टी के सांसद प्रह्लाद जोशी हिंदी से कन्नड़ में ट्रांसलेट कर रहे थे ताकि लोग आसानी से इसे अपनी भाषा में समझ सकें। इसी दौरान जोशी ने गलती से कह दिया- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे, इसलिए आप उन्हें वोट दीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+