4 बजे से पहले आया तीसरा टेप, सीएम येदुरप्पा की कांग्रेस विधायक से कथित बातचीत सार्वजनिक

बेंगुलरू। कर्नाटक में 4 बजे सदन में बहुमत साबित होने से पहले एक और टैप ने खलबली मचा दी है। इस बार आरोप है कि सीएम येदुरप्पा ने कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल को पद और अन्य लालच देकर अपने पक्ष में वोट करने को कहा है। कांग्रेस विधायक पाटिल ने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सदन में बहुमत साबित होने से पहले इसे रिलीज कर दिया। ये तीसरा टैप है जिसमें बीजेपी पर आरोप है कि वो लगातार कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है।

एक और टेप:येदुरप्पा की कांग्रेस MLA से कथित बातचीत सार्वजनिक

इससे पहले येदुरप्पा के बेटे बी वाय विजेंद्र का एक कथित टैप रिलीज हुआ जिसमें आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की पत्नी से येदुरप्पा के पक्ष में वोट करने को कहा। बदले में पद और पैसे का लालच दिया गया। सबसे पहला कथित टैप बीजेपी समर्थक जनार्दन रेड्डी का आया था जिसमें वो एक कांग्रेस विधायक को येदुरप्पा के पक्ष में वोट देने के लिए ललचा रहे हैं। इस कथित टैप में आरोप है कि जनार्दन रेड्डी कांग्रेस विधायक को करोडों रुपए और वोट के बदले मंत्री पद देने का लालच दे रहे हैं।

पढ़िए, बीएस येदुरप्पा और बीसी पाटिल के बीच कथित बातचीत

तीसरा टेप:येदुरप्पा की कांग्रेस MLA से कथित बातचीत सार्वजनिक

बीसी पाटिल- हैलो...हैलो...हैलो... उन्हें फोन दो (जिन्होंने फोन करने को कहा उन्हें फोन देने के लिए कहा)

येदुरप्पा- हैलो
बीसी पाटिल- अन्ना नमस्कार, बधाई
बीएस येदुरप्पा- तुम कहां हो?
बीसी पाटिल- बस से कोचीन जा रहे हैं
बीएस येदुरप्पा- कोच्चि मत जाओ, वापस आ जाओ। वापस आ जाओ हम तुम्हें मंत्री बना देंगे और तुम जैसा चाहोगे तुम्हारी मदद की जाएगी।
बीसी पाटिल- अन्ना...ओके... ये मुझे आप अभी कह रहे हैं...अगर
बीएस येदुरप्पा- मैं तुम्हें ये केवल उसी समय बता सकता था जब सही समय था, यही वजह है कि मैं अभी कर रहा हूं। अब तुम कोच्चि मत जाओ, वापस आ जाओ।
बीसी पाटिल- लेकिन हम बस में हैं
बीएस येदुरप्पा- मत जाओ, कोई बहाना बना दो और वापस आ जाओ
बीसी पाटिल- ऐसे में मेरी स्थिति क्या होगी
बीएस येदुरप्पा- तुम मंत्री बनोगे
बीसी पाटिल- अन्ना, मेरे साथ 3 और लोग भी हैं
बीएस येदुरप्पा- उनको भी अपने साथ ले आओ, तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है क्या?
बीसी पाटिल- हां, हां
बीएस येदुरप्पा- अभी वापस आ जाओ, बस के साथ मत जाओ
बीसी पाटिल- ओके अन्ना ओके
बीएस येदुरप्पा- एक तुम कोचिन गए, मामला बंद हो जाएगा, हम तुम्हें नहीं पकड़ सकेंगे
बीसी पाटिल- ओके ओके अन्ना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+