मेरे पास 73 सांसद होते तो सब कुछ सही कर देता: आजम खां

azam khan
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और शहरी विकास मंत्री आजम खां ने अपने एक बयान के माध्‍यम से चुनावी हार की खीस निकालने की कोशिश की। आजम खां ने अपने एक बयान में कहा है कि यदि उनकी पार्टी के पास 73 सांसद होते तो अभी तक सब कुछ बदल दिया होता। सांसदों से काम करवाता और उन्‍हें डंडे के बल पर सही करता। ये आजम खां के बोल हैे।

दरअसल विधानसभा में सरकार और बीजेपी के सदस्यों के बीच गुरुवार को जमकर नोंकझोंक हुई। भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल ने विकास में विसंगति का आरोप लगाते हुए कहा कि 80-85 फीसदी उद्योग सिर्फ दो जिलों नोएडा और गाजियाबाद में हैं। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पॉलिसी के तहत प्रदेश के हर हिस्से में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा सदस्यों से पूछा कि वे कोयला और बिजली कब तक दिलवाएंगे? इस पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उनके 73 सांसद हैं। प्रदेश के विकास के लिए सरकार जहां चाहेगी, वे मदद के लिए तैयार हैं। वाजपेयी के बोलने के दौरान ही संसदीय कार्यमंत्री खड़े हो गए और कहा कि भाजपा को 73 सांसदों का घमंड है। इसी घमंड में कीमतें कहां चली गईं ? उन्होंने लखनऊ की मशहूर वाजपेयी कचौड़ी का जिक्र करते हुए कहा, आपने वाजपेयी की कचौड़ी दस रुपये की कर दी।

उन्होंने कहा कि कम से कम वाजपेयी जी (अटल बिहारी वाजपेयी) के नाम का खयाल तो रखा होता। आजम ने कहा कि जनता को प्याज, आलू और चीनी चाहिए। रेल का कम किराया चाहिए। पांच साल का भरोसा दे रहे हैं जैसे कोई जादू का डंडा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+