मुसलमानों के दिल में खौफ पैदा करते हैं मोदी

azam khan
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में बीजेपी में प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों के दिल में खौफ पैदा करने वाला करार दिया है। साफ है आजम ने जो कुछ भी कहा है वह मोदी समर्थकों को खासा निराश कर सकता है।

मोदी को बताया हत्‍यारा
न्‍यूज चैनल आज तक की ओर से किए गए एक सवाल के जवाब में आजम खान ने कहा कि अगर गुजरात में दंगे नहीं हुए हैं तो इसकी भी एक वजह है। उनके मुताबिक मोदी को जो कुछ करना था वह वर्ष 2002 के दंगों में कर चुके हैं।

गुजरात के मुसलमान मजबूर हैं कि उन्‍हें एक 'हत्‍यारे' को वोट देना पड़ता है। आजम के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुसलमानों के दिलों में खौफ पैदा करने का काम किया है। इस खौफ की वजह से मुसलमान उन्‍हें वोट देने को मजबूर हैं। आ जम खान के मुताबिक बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी खून के सागर में खड़े हैं। पूरी दुनिया को यह बात मालूम है।

मोदी प्रायोजित कर रहे थे दंगे
आजम ने आगे कहा कि देश के मुसलमाना काफी परेशान हैं। उनके साथ मुजफ्फरनगर में जो कुछ हुआ वह सभी ने देखा। आजम ने इंटरव्‍यू में कहा कि मुजफ्फरनगर और गुजरात दंगों के बीच अंतर यह है कि एक जगह पर

दंगों को रोकने में सरकार नाकाम थी तो दूसरी जगह पर सरकार ही उन्‍हें प्रायोजित कर रही थी। आजम खान ने एसआईटी की ओर से मोदी को मिली क्‍लीन चिट को भी अंतिम करार देने से इंकार कर दिया। आजम खान मानते हैं कि देश का मीडिया मोदी के हाथों बिक गया है।

आजम खान ने सच्‍चर कमेटी की उस बात को मानने से भी इंकार कर दिया जिसमें कहा गया कि गुजरात में रहने वाले मुसलमान देश के दूसरे हिस्‍सों में रहने वाले मुसलमानों की तुलना में ज्‍यादा बेहतर हालातों में जिंदगी बिता रहे हैं। आजम ने इस पर कहा कि गुजरात पहले से ही आर्थिक रूप से समृद्धशाली राज्‍य रहा है। यहां पर प्रति व्‍यक्ति आय हमेशा से ही ज्‍यादा रही है। ऐसे में दूसरे राज्‍यों को नजरअंदाज क्‍यों किया जाता है।

यह पहली बार नहीं है जब आजम ने इस तरह से कड़े शब्‍दों का प्रयोग मोदी के खिलाफ किया है। वह पहले भी इस तरह के शब्‍दों का प्रयोग कर चुके हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि इस बार बीजेपी या नरेंद्र मोदी की तरफ से आजम खान या समाजवादी पार्टी को किस तरह से जवाब दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+