'2 हजार लेकर बेटी का गर्भपात करा दो', अयोध्या रेप पीड़िता की मां का दावा, सपा नेता ने किए थे पैसे ऑफर
Ayodhya Minor Case: अयोध्या में गैंगरेप की शिकार हुई 12 वर्षीय लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेताओं ने आरोपी मोईद खान के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए पैसे देने की कोशिश की थी। आरोपी मोईद खान सपा सदस्य और पार्टी पदाधिकारी है।
पीड़ित बच्ची की मां ने कहा है कि मोहम्मद राशिद नामक व्यक्ति ने उसे पैसा लेकर मामले को निपटाने के लिए कहा है। मोहम्मद राशिद समाजवादी पार्टी (सपा) के भदरसा नगर पंचायत चेयरमैन है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोप में मोहम्मद राशिद के खिलाफ केस दर्ज भी किया है।

ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल
30 जुलाई को पुलिस ने अयोध्या जिले के भदरसा नगर में बेकरी चलाने वाले स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान और उनके कर्मचारी राजू खान को 12 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया। लड़की खान की बेकरी में काम करती थी।
पीड़ित बच्ची की मां कहा- इस अपराध के पीछे मोईद खान का हाथ
अयोध्या के पूरा कलंदर क्षेत्र के 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था। बच्ची जब गर्भवती हो गई तब उसकी मां को इस बात का पता चला।
पीड़ित बच्ची की मां ने कहा,
''इस अपराध के पीछे मोईद खान का हाथ हमारी बेटी बेकरी में काम करती थी। उसको खाने के सामान का लालच देकर अपने साथ ले गए और गैंगरेप किया। सपा नेता ने मेरी बेटी के साथ दरिंदगी की। अब वो अस्पताल में भर्ती है। हमें सपा नेता ने ये भी धमकी दी थी कि 2 हजार रुपये लेकर बेटी का गर्भपात करवा दो। किसी को मामले का पता नहीं चलेगा। मेरी छोटी सी बेट पेट से है और हम किसी को भी अब मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं। हमें समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करेंगे, कैसे उसकी औलाद को पालेंगे? सपा नेता ने तो ये तक धमकी दी है कि इधर-उधर चक्कर काटोगी तो तुम्हारी बेटी के टुकड़े करके फेंकवा दूंगा, लाश तक ढूंढने से नहीं मिलेगी।''
ये भी पढ़ें- कौन है सपा नेता मोहम्मद राशिद, अयोध्या गैंगरेप केस से इसका क्या है कनेक्शन, इसपर भी दर्ज हुई FIR
क्या है अयोध्या गैंगरेप का केस?
पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की के साथ बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। मेडिकल जांच के दौरान लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह घटना प्रकाश में आई।
भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि मोईद खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। हालांकि, अखिलेश यादव की पार्टी ने आरोपी से खुद को अलग कर लिया है और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।
ये भी पढ़ें- 'अखिलेश यादव को 12 साल की बेटी का दर्द नहीं दिखा', अयोध्या गैंगरेप केस पर क्या बोले सांसद बाबूराम निषाद
अखिलेश यादव ने अदालत से मामले की "संवेदनशीलता" को देखते हुए अयोध्या बलात्कार पीड़िता को सुरक्षा देने का आदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले का "राजनीतिकरण" करने की कोशिश करने वालों को सफल नहीं होने दिया जाना चाहिए। उससे पहले अखिलेश यादव ने लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी दो लोगों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करके विवाद खड़ा कर दिया।
पीड़िता की मां ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के पुलिस अधिकारियों ने घटना की गहन जांच और सख्त कार्रवाई का वादा किया है। उन्होंने सरकार से वित्तीय मदद देने का भी अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें- Video: अयोध्या रेप पीड़िता से मिल फफक कर रो पड़े संजय निषाद, कहा- मोईद खान को बचा रहे हैं अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications